Punjab : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Punjab पंजाब: पंजाब के बदलते मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पंजाब में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 2 दिनों से पंजाब में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पंजाब के कई हिस्सों में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों से सावधानीपूर्वक निकलने की चेतावनी जारी की है।
क्योंकि पंजाब के कई जिलों में आंधी और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। आज पंजाब के 14 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी न होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां जलभराव की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, मानसा, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, तरनतारन, फाजिल्का, चंडीगढ़, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में सुबह 9.30 बजे तक फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, पठानकोट, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इसके साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो अगले 5 दिन मौसम साफ रहने वाला है। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है।