Punjabपंजाब: दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 16 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मानसा और बरनाला शामिल हैं। कहा जा रहा है कि आज पंजाब में मानसून प्रवेश कर सकता है।
विभाग के अनुसार, 26 जून तक पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया है।