Punjab पंजाब: शहीद भगत सिंह पार्क अहियापुर के पास शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घरों में गैस सप्लाई करने वाली गुजरात गैस कंपनी की पाइप लाइन के वाल्व बॉक्स से गैस लीक हो गई और बॉक्स में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा - अखिलेश तिवारी, अमित कुमार और रणजीत सिंह की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि आग बुझने के बाद भी काफी देर तक गैस लीक होती रही। घटना की सूचना मिलते ही गैस कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गैस की सप्लाई बंद कर इस जगह से गैस लीकेज को बंद किया। इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गैस कंपनी के खिलाफ रोष जताया और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए।