Punjab:पंजाब: पुलिस की सक्रियता के बावजूद लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना गुरदासपुर कलानौर रोड पर हुई जहां करीब 6 लुटेरों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी से तीन लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित पंकज एक निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करता है और छुट्टी होने के कारण नकदी घर ले जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने उसे रोक लिया और इन मोटरसाइकिल सवार लुटेरों के साथ एक सफेद रंग की कार में सवार लुटेरे भी थे।
उन्होंने न केवल बंदूक की नोक पर उसका नकदी से भरा पर्स लूट लिया, बल्कि उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। वहीं रेडिएंट नाम की इस कंपनी के ब्रांच मैनेजर संदीप सिंह का कहना है कि कंपनी के कर्मचारी की जान को खतरा है और लुटेरों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गुरदासपुर सदर थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Tags: