Punjab: सुबह-सुबह घरों में छापेमारी,लोग रह गए दंग

Update: 2025-02-12 05:11 GMT
Punjab पंजाब: पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ जंग जोर-शोर से लड़ रही है। इसी मकसद से पंजाब पुलिस कासो अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला के अंतर्गत आते गांवों राऊके, बधनी और बुट्टर में कासो अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सुबह-सुबह घरों में छापेमारी की। सुबह-सुबह इतनी बड़ी पुलिस फोर्स को देखकर लोग दंग रह गए।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने घरों की गहन तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कासो कार्रवाई की है। तलाशी अभियान 84 से अधिक पुलिसकर्मियों द्वारा चलाया गया। इसके तहत आज 35 घरों की तलाशी ली गई।
Tags:    

Similar News

-->