Punjab पंजाब: पंजाब के अमृतसर में दो भाइयों को उनके दोस्तों ने गोली मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने मृतक को सीने में बहुत करीब से गोली मारी। इसके बाद उन्होंने उसके भाई को पैर में गोली मार दी।पुलिस के मुताबिक, सभी युवक एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष मामले को सुलझाने के इरादे से एक जगह इकट्ठा हुए थे, लेकिन बातचीत के दौरान फायरिंग की घटना हो गई।
घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस गोली चलाने वाले युवकों की तलाश कर रही है। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।गोली चलने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों युवकों को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिमरनजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। कबल सिंह का इलाज चल रहा है। घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया गया है। FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।