Punjab : इलेक्ट्रिक स्कूटर में विस्फोट, आग लगने से अफरा-तफरी

Update: 2025-08-23 00:47 GMT
Punjab पंजाब: आजकल इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल ज़्यादा हो रहा है, लेकिन पंजाब के मोगा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएँगे। दरअसल, मोगा के परवाना नगर गली नंबर 1 में उस समय हादसा हुआ जब घर में खड़ी एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान फट गई। चार्जिंग के दौरान अचानक हुए धमाके से आग लग गई। आग की लपटों ने पास में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिसके बाद दमकल की टीम पहुँची और आग को पूरी तरह बुझा दिया। दमकल कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 4 बजे सूचना मिली। आग लगने का कारण चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होना था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और बुलेट मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। साथ ही घर की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।
Tags:    

Similar News