Punjab encounter: देर रात बड़ी वारदात, लगातार चली गोलियां

Update: 2025-02-15 04:08 GMT
Punjab encounter : तरनतारन में पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कल देर रात पुलिस की लंडा हरिके गैंग के गुर्गों से मुठभेड़ हुई. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने भुल्लर गांव के पास नाकाबंदी की हुई थी. इसी दौरान जब पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के बाद आरोपियों ने गाड़ी को खेतों में खड़ा कर दिया|
पुलिस ने भी गाड़ी का पीछा किया और फायरिंग की. पुलिस की फायरिंग में एक आरोपी को गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घायल आरोपी की पहचान जसकरण सिंह के रूप में हुई है. गिरफ्तार आरोपी के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं|
Tags:    

Similar News