Punjab: तनावपूर्ण माहौल के चलते IndiGo ने रद्द कीं इन शहरों की उड़ानें

Update: 2025-05-13 00:48 GMT
Punjab पंजाब: भारत-पाक तनाव के चलते अमृतसर में उतरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को शहर में ब्लैकआउट के चलते वापस लौटना पड़ा। अब खबर आ रही है कि तनावपूर्ण माहौल के चलते इंडिगो ने आज 13 मई को जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, राजकोट की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे हवाई यात्रियों में दहशत का माहौल है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में ड्रोन गतिविधियां ज्यादा देखने को मिली हैं, जिसके चलते कई एयरपोर्ट बंद हैं, तो कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। आज फिर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग और ड्रोन हमलों के बाद इंडिगो ने आज 13 मई को जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, राजकोट की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
Tags:    

Similar News