Punjab पंजाब: कथुनांगल के नजदीकी गांव कोटली मालिया निवासी महकप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त गुरतेज सिंह व कुछ अन्य दोस्तों के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आया था। मंगलवार सुबह 11:30 बजे जब वे हेरिटेज स्ट्रीट में चौक बट मलका जा रहे थे तो पीछे से एक युवक मोटरसाइकिल पर आया। युवक बिना किसी कारण के तेज आवाज में मोटरसाइकिल का हॉर्न बजा रहा था।
रोकने पर युवक ने कमर से खंजर निकाला। उसने अपने दोस्त गुरतेज सिंह की कमर में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। उसका दोस्त घायल हो गया। वह खून से लथपथ था। थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला दर्ज कर लिया गया है।