भारत

झपटमारी: बदमाशों ने विदेशी महिला को बनाया निशाना, इस कारण सब हैरान

jantaserishta.com
10 April 2025 8:06 AM IST
झपटमारी: बदमाशों ने विदेशी महिला को बनाया निशाना, इस कारण सब हैरान
x
है नशे की लत.
नई दिल्ली: दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में न्यूजीलैंड की रहने वाली महिला से झपटमारी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस केस की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी करन भसीन महीने में करीब डेढ़ लाख रुपये सिर्फ किराए से कमाता है. फिर भी वह नशे की लत की वजह से वारदात करता था.
यह घटना 2 अप्रैल की है, जब न्यूजीलैंड की रहने वाली महिला ने पुलिस को कॉल कर बताया था कि वह सुभाष प्लेस इलाके में थी. तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया. बैग में पासपोर्ट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, न्यूजीलैंड और भारतीय करेंसी थी.
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच में सामने आया कि बदमाशों ने बाइक की नंबर प्लेट मोड़ रखी थी. साथ ही दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा था.
पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. एक कैमरे में बाइक की नंबर प्लेट का थोड़ा सा हिस्सा नजर आया. इसके आधार पर पुलिस ने बाइक की जानकारी निकाली और फिर रोहिणी इलाके से बाइक बरामद कर ली.
बाइक के मालिक करन भसीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि करन के पास मुखर्जी नगर, रोहिणी सेक्टर-24 और मॉडल टाउन में फ्लैट हैं, जिससे वह करीब डेढ़ लाख रुपये महीना किराया कमाता है. करन को नशे की लत है और वह पहले भी 2012 में रेप केस में 8 साल की सजा काट चुका है.
करन की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने महिला का पासपोर्ट, कैश, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और पर्स भी बरामद कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story