Punjab पंजाब: लुधियाना में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के हलवारा इलाके में बिजली कर्मचारी बनकर आए 3 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी और अब वह अपने बेटे के साथ घर में अकेली रहती है। बुधवार शाम को बदमाश बिजली कर्मचारी बनकर घर में घुसे और चाकू की नोंक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लुटेरे घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, जब महिला अपने बेटे के साथ घर में अकेली थी। आरोपियों ने आते ही घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और उसके बेटे की गर्दन पर चाकू रख दिया। आरोपी घर से 5 तोले सोना, 1 किलो चांदी और कुछ नकदी लूटकर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags: