Punjab: जोरदार धमाके से दहल उठा शहर, मची अफरा-तफरी

Update: 2025-02-18 01:54 GMT
Punjab पंजाब: पंजाब में एक जोरदार धमाके की खबर है। बताया जा रहा है कि गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक डेरा बाबा नानक में एक पुलिस कर्मी के घर के पास जोरदार धमाका हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच जारी है।
फिलहाल धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पुलिस कर्मी के घर के पास इस तरह का धमाका होना कई सवाल खड़े करता है कि आखिर ये धमाका कैसे और किसने करवाया। आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिस चौकी के पास कई धमाके हो चुके हैं, लेकिन इस बार धमाका एक पुलिस कर्मी के घर के पास बताया जा रहा है।
Tags:    

Similar News