Punjab.पंजाब: पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने सरपंचों के 90 और पंचों के 1,711 पदों पर उपचुनाव कराने के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मतदान 27 जुलाई को होगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर, 2024 को ग्राम पंचायतों के आम चुनाव होने के बाद, विभिन्न जिलों में सरपंचों के 90 और पंचों के 1,771 पद रिक्त हैं।
इन पदों को भरने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। कार्यक्रम के अनुसार, संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में नामांकन दाखिल करने की पहली तारीख 14 जुलाई (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच) होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई दोपहर 3 बजे तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच 18 जुलाई को की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 19 जुलाई होगी।