Punjab: BSFको मिली कामयाबी, करोड़ों की हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Update: 2025-07-12 00:40 GMT
Punjab : भारत-पाक सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के संयुक्त अभियान में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान 2 हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
इन दोनों अभियानों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11 करोड़ रुपये की हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक तस्कर को खासा से जबकि दूसरे को सीमावर्ती गांव कक्कड़ के इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
Tags:    

Similar News