Punjabपंजाब: हाल ही में गुरदासपुर जिले के गांव बब्बेहाली के पास धारीवाल जाने वाली नहर में लुटेरों ने एक बहू और सास को लूटने की कोशिश की. छीनाझपटी के दौरान बहू नहर में गिर गई. इसके बाद कल बहू का शव नहर में तैरता हुआ मिला. जानकारी के अनुसार अमनप्रीत कौर (बहू) और रुपिंदर कौर (सास) नहर की पटरी पर टिबड़ी से धारीवाल की तरफ एक्टिवा पर जा रही थीं. इसी दौरान बब्बेहाली पुल से करीब 200 मीटर दूर लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और उनके गहने और पैसे लूटने की कोशिश की. इस छीनाझपटी के दौरान लुटेरों ने बहू को धक्का दे दिया, जिससे वह नहर में गिर गई|
इस पर लुटेरे भाग गए और सास ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठे हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी. खबर लिखे जाने तक गोताखोर लापता अमनप्रीत कौर की तलाश कर रहे थे. जिसके बाद 5वें दिन मृतका का शव बरामद हुआ. मृतका के परिजनों का कहना है कि अमनदीप कौर का शव 5 दिन बाद धारीवाल के पास से बरामद हुआ है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी को उसकी सास रुपिंदर कौर ने नहर में धक्का दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags: