Punjabपंजाब: पंजाब में आज एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसा होशियारपुर के गढ़शंकर में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के अजनोहा गांव में सिलेंडर से भरा एक ट्रक नहर में गिर गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर रेलिंग न होने के कारण ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिसके कारण ट्रक नहर में जा गिरा।
एचपी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक गढ़शंकर से कोटफतूही जा रहा था। ट्रक चालक की जान बच गई है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं।
Tags: