Punjab Accident: मोगा जिले के चरिक गांव से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक युवक मजदूरी करके मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। बता दें कि मशीन की चपेट में आने से युवक का पैर कट गया। उसे समाज सेवा वाहन से मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।हादसे की जानकारी देते हुए घायल की पत्नी कुलविंदर कौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वह डाला गांव में काम करने गया था और गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया। उसकी हालत बेहद गंभीर है।
जानकारी देते हुए समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सन्यासी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चरिक रोड के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है हमारे सदस्य एक वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल चालक, जो गंभीर रूप से घायल था और उसका एक पैर कट गया था, को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
Tags: