Punjab पंजाब: लुधियाना के सराभा नगर में दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गुरुद्वारा साहिब के पास तेज रफ्तार व्हाइट रुबिकॉन जीप और यामाहा R15 बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में 17 वर्षीय नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। वहीं घटना के दौरान वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।