Punjab पंजाब: जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर बडिंग के पास एक तेज़ रफ़्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक्टिवा सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक, फगवाड़ा निवासी सुदेश और मंदीप एक्टिवा (PB 78-4884) पर सवार होकर फगवाड़ा से जालंधर की ओर आ रही थीं।
तेज़ रफ़्तार के कारण एक्टिवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों महिलाएं उछलकर हाईवे के बीचों-बीच लगे डब्ल्यू-बीम क्रैश बैरियर के अंदर जा गिरीं। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जालंधर सिविल अस्पताल भिजवाया।