Punjab: बीच सड़क चलते टिप्पर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला

Update: 2026-03-02 06:29 GMT
Punjab: हाजीपुर के श्मशानघाट के पास आज एक चलते टिप्पर में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार यह हादसा टायर फटने के कारण हुआ, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे टिपर को अपनी चपेट में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टिपर तलवाड़ा की ओर से रेत-बजरी लादकर हाजीपुर की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह हाजीपुर के श्मशानघाट के नजदीक पहुंचा, अचानक उसका टायर फट गया। देखते ही देखते कीमती टिपर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसा बेहद भयावह था, लेकिन सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News