Punjab: खूंखार कुत्ते ने इलाके में मचाया उत्पात, मासूम बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला
Punjab पंजाब: पंजाब में खतरनाक कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। इसी बीच लुधियाना में एक मासूम बच्चे को कुत्ते द्वारा नोचने की दर्दनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सुधार के अंतर्गत गांव मोही में एक खतरनाक कुत्ते ने 10 वर्षीय बच्चे को नोचकर खा लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सुधार के प्रमुख जसविंदर सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूर रणजीत सिंह के खेतों में लगी मोटर पर रहते थे।
बच्चा भी अपने दादा-दादी के साथ रहता था। इस दौरान दादा-दादी बच्चे को अकेला छोड़कर आलू तोड़ने के लिए खेतों में चले गए। जब खतरनाक कुत्तों ने बच्चे को अकेला देखा तो उसे पकड़ लिया और नोचकर खा गए। मृतक बच्चे की पहचान संजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है।