Punjab : महलकलां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कुरड़ में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक मजदूर परिवार की 2 साल की बच्ची की गलती से एक्सपायरी दवा खाने से मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए ठुल्लीवाल थाने के ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची की पहचान नूरप्रीत (उम्र 2) पुत्री जसपाल सिंह निवासी गांव कुरड़ के रूप में हुई है।