मोहाली RPG अटैक मामला : मुख्य आरोपी को पनाह देने वाला गिरफ्तार

बड़ी खबर

Update: 2022-10-22 14:52 GMT
चंडीगढ़। मोहाली आर.पी.जी. अटैक मामले में एक और सफलता हाथ लगी है। इस मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी चढ़त सिंह को पनाह देने वाले आरोपी को काबू किया गया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में तौफीक नाम के शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी से मिलकर किए साझा ऑपरेशन के दौरान मुंबई से आरोपी चढ़त सिंह को गिरफ्तार किया था। चढ़त सिंह मोहाली में हुए आर.पी.जी. हमले का मुख्यारोपी है। कहा जा रहा है कि चढ़त सिंह कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा का खासमखास है।
Tags:    

Similar News