Punjab : बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, भागने की कोशिश कर रहे 3 आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-03-16 05:17 GMT
Punjab पंजाब: अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि अमृतसर पुलिस ने बीकेआई से जुड़े ड्रग टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसमें बिहार से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को उस समय पकड़ा गया, जब वे नेपाल भागने की फिराक में थे। डीजीपी ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि यह एक खुफिया ऑपरेशन था, जिसमें बिहार के मधेपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इन लोगों ने हाल ही में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए हैंड ग्रेनेड और हथियार सप्लाई किए थे। गिरफ्तार किए गए लोग अमृतसर के खंडवाला और छरटा इलाके में रहते थे और उन्हें आगे की पूछताछ के लिए वापस लाया जा रहा है।
Tags:    

Similar News