पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई है. हादसा पंजाब के पटियाला में हुआ. ट्रेन तब राजपुरा पहुंची थी. फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है. यह घटना सराय वंजारा गांव के पास हुई. घटनास्थल के कुछ खौफनाक वीडियोज सामने आए हैं. इसमें दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा है. साथ ही यात्री डरकर ट्रेन से बाहर निकलकर खड़े हो गए हैं.
चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी. कई यात्रियों के आग की चपेट में आने की सूचना है. आग लगने के कारणों और नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है. कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन (पश्चिम बंगाल) से अमृतसर जंक्शन (पंजाब) तक चलती है.
Tags: