Ludhiana: रंजिश के चलते दुकानदार पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

Update: 2026-01-20 00:41 GMT
Ludhiana लुधियाना: जिले में रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। थाना सलेम टाबरी के अधीन आते भाटिया बेट की एक कॉलोनी में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर करियाने की दुकान पर कुछ लोगों द्वारा ईंट पत्थरों से हमला किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए दुकानदार ललित कुमार ने बताया कि 2 दिन पहले उसकी दुकान पर राशन लेने आए एक युवक द्वारा बहस बाजी की गई थी और उसे अंजाम भुगतने की धमकियां दी गई थी।इसके बाद रविवार की रात को उक्त युवक अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और ईंट पत्थरों से दुकान पर हमला कर दिया गया जिसमें उसकी दुकान का सारा सामान तोड़ दिया गया।
यही नहीं दुकान के बाहर खड़ी उसकी कार को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया। दुकानदार ललित ने बताया कि उक्त हमले में उसके भी गंभीर चोटें लगी है। दुकान पर हमला करने की सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई जिसके बाद उसने सिविल अस्पताल में अपना मेडिकल करवाया गया और थाना सलेम टाबरी की पुलिस को इस संबंधी शिकायत दर्ज करवाई गई है।जब उक्त मामले बारे एलडीको एस्टेट चौकी के इंचार्ज जिंदर लाल सिद्धू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
Tags:    

Similar News