Ludhiana : शहरवासियों के लिए नई मुसीबत, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक झेलनी पड़ेगी परेशानी
Ludhiana लुधियाना: लुधियाना वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल लुधियाना वासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की सिटी वेस्ट डिवीजन के अंतर्गत छावनी मोहल्ला स्थित बिजली घर में तैनात एसडीओ शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च को इलाके में बिजली लाइनों की जरूरी मरम्मत के चलते एहतियात के तौर पर 11 केवी दाना मंडी फीडर, 11 केवी नेहरू विहार, 11 केवी क्राउन फीडर, 14 केवी अंबेडकर नगर फीडर पर दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
जिसके चलते उपरोक्त सभी इलाकों में बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित रहेगी। शिव कुमार ने बताया कि इस दौरान 11 केवी कुतबेवाल फीडर से संबंधित इलाकों में बिजली की तारों का नया जाल बिछाने के चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। उन्होंने इलाका वासियों को हुई असुविधा पर खेद जताया और लोगों से सहयोग की अपील की।