Ludhiana : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी ने होटल में की शर्मनाक हरकत

Update: 2025-06-26 00:47 GMT
Ludhiana लुधियाना: थाना मेहरबान की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। उपरोक्त मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार हुसन लाल ने बताया कि पुलिस को शिकायत देने वाली महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी पैदल अपनी सहेली के घर जा रही थी और इस दौरान फैजल नामक युवक उसे अपनी मोटरसाइकिल पर एक होटल में ले गया, जहां उसने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी फैजल निवासी मोहल्ला मॉडल कॉलोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News