Ludhiana : दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Update: 2025-04-15 01:23 GMT
Ludhiana लुधियाना: लुधियाना के रेडीमेड कपड़ों के बाजार गांधी नगर के नजदीक मोहल्ला फतेहगढ़ लव कुश नगर में दो दुकानों में भीषण आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि आग शाम 5:43 बजे लगी थी जिस पर करीब 3 गाड़ियों की मदद से 2 घंटे में काबू पा लिया गया।
जानकारी देते हुए फायर ऑफिसर राजिंदर कुमार ने बताया कि पहले एक दुकान में आग लगी और बाद में उसने दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी देते हुए दुकान मालिक गगन कुमार ने बताया कि आग हमारी एपी इंटरप्राइजेज दुकान नंबर 12 और साथ लगती दुकान वंश ट्रेडर में लगी थी और उन्होंने बताया कि हमने करीब एक महीने पहले ही दुकान किराए पर लेकर काम शुरू किया था लेकिन इस घटना के कारण हमारा करीब 12 लाख रुपए का रेडीमेड कपड़ा जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Tags:    

Similar News