Ludhiana: फिल्मी स्टाइल में हत्या, फार्महाउस से लौट रहे शख्स पर हमला

Update: 2025-06-28 00:40 GMT
Ludhiana लुधियाना: दुगरी के बसंत एवेन्यू इलाके में देर रात तेजधार हथियारों से लैस कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को सड़क पर घेरकर उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान फतेहगढ़ जट्टां कूमकलां निवासी कुलदीप सिंह के रूप में की है।
हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में कार रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी भी की होगी। पुलिस ने मौके से कुलदीप सिंह की कार, उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर और नकदी अपने कब्जे में ले ली। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुलदीप सिंह अपने फार्म हाउस से घर लौट रहा था कि बसंत एवेन्यू के पास पहले मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसकी कार के आगे अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी।
पीछे से एक अन्य कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण जब वह कार को देखने के लिए नीचे उतरा तो हथियारबंद युवकों ने उस पर हमला कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि मामला किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कुलदीप सिंह दिवंगत जगदेव सिंह तलवंडी का पीए भी था।
Tags:    

Similar News