Ludhiana लुधियाना: थाना मेहरबान की पुलिस ने हवाई फायर करने के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ससराली कालोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 4 मार्च की रात को वह अपनी कार में गांव गौसगढ़ की तरफ जा रहा था और इस दौरान इंद्रजीत सिंह, अजीत सिंह, सुखविंदर सिंह गिल निवासी गांव गौसगढ़ हवाई फायर कर रहे थे।
जब वह उनकी तरफ जाने लगा तो उक्त लोगों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।