Jalandhar :बारिश का कहर, इस इलाके में ताश के पत्तों की तरह ढह गया घर

Update: 2025-09-03 04:54 GMT
Jalandhar जालंधर: पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच, जालंधर के बस्ती शेख इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण एक मकान अचानक ढह गया।
गनीमत रही कि हादसे से ठीक 10 मिनट पहले परिवार दूध लेने घर से बाहर गया था। वरना इस हादसे में बड़ी जनहानि हो सकती थी। हादसे के बाद परिवार ने तुरंत 112 पर कॉल करके मदद मांगी, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई राहत टीम मौके पर नहीं पहुँची थी।
Tags:    

Similar News