Jalandhar firing: शहर में देर रात फायरिंग, बताया जा रहा है कि शहर में स्थित इलाका गुजराल नगर में देर रात गोलियां चलीं हैं। बताया जा रहा है कि कुछ हमलावरों द्वारा एक वकील के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हमलावरों ने दो गोलियां चलाई हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
वहीं इस बारे जानकारी देते पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि गुजराल नगर में कुछ हमलावरों ने एक वकील के घर में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है, जिसके बाद वह तुरन्त अपनी पुलिस टीम को लेकर मौके पर पुहंचे और घटना की छानबीन जारी है।
Tags: