Jalandhar: अपराधियों ने एक घर पर चलाई गोलियां, फैली सनसनी

Update: 2025-06-24 00:41 GMT
Jalandhar जालंधर: शहर में देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि जालंधर के गुलाब देवी रोड पर न्यू अमर नगर में बाइक सवार बदमाशों ने एक घर पर फायरिंग की और फरार हो गए. आरोपी युवकों ने परिवार वालों को भी धमकाया. मामला फिरौती से जुड़ा बताया जा रहा है. मामला पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से जुड़ा बताया जा रहा है|
पता चला है कि पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के गुर्गों ने अमन नगर में फिरौती मांगी है और फिरौती न मिलने पर उन्होंने घर पर सरेआम गोलियां चलाईं, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जिस घर में फायरिंग हुई उस घर के चारों युवक विदेश में रहते हैं और घर पर सिर्फ माता-पिता ही मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Tags:    

Similar News