सैर करने निकले युवक पर जानलेवा हमला

चली गोलियां

Update: 2023-06-29 16:55 GMT

जालंधर \ शहर के रामा मंडी इलाके में युवक पर जानलेवा हमला होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गत रात जालंधर शहर के बिल्कुल साथ सटे धोगड़ी में अज्ञात हमलावरों ने युवक पर गोलियां चला दीं, जिससे कि युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन घायल माइन खत्री ने बताया कि उनकी किसी से कोई तकरार या रंजिश नहीं है।

माइन का कहना है कि वह खाना खाने के बाद सैर के लिए निकला था तो इस दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे कि एक गोली उसकी टांग में लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं घटना की छानबीन थाना आदमपुर की पुलिस कर रही है तथा सी.सी.टी.वी. फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है ताकि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके।

Tags:    

Similar News

-->