Punjab पंजाब:  लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। यह उपचुनाव आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बसी गोगी के जनवरी में मौत के बाद हुआ था। उपचुनाव में 19 जून को मतदान हुआ था, जिसमें 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उपचुनाव में 14 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार शामिल थे। आम आदमी पार्टी ने इस उपचुनाव में संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और पार्टी के पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु को चुनावी मैदान में उतारा है। 

Tags: