Chandigarh चंडीगढ़: BSF ने फिरोजपुर सेक्टर में तीन ड्रोन और 1.11 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। ये हेरोइन दो पैकेटों में छिपाई गई थी। BSF अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के साथ मिलकर की गई एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन का हिस्सा थी, जो एक खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू की गई थी।
इस दौरान, चूड़ी वाला गांव के पास खेतों से 560 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा, बीएसएफ ने एक ड्रोन और हेरोइन का एक और पैकेट तरन तारन जिले के दाल गांव के पास से जब्त किया। वहीं, एक अन्य ड्रोन को अमृतसर जिले के भैनी राजपूताना गांव के पास और एक ड्रोन झकरवां गांव के पास से बरामद किया गया।