Amritsar : नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन,स्पेशल डीजीपी ने बच्चों को किया जागरूक

Update: 2025-05-07 02:44 GMT
Amritsar अमृतसर: पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तीसरे महीने में प्रवेश कर गया है। इस अभियान के तहत स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा देवी मंगलवार को अमृतसर के डीएवी पब्लिक स्कूल पहुंचीं, जहां उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और इससे दूर रहने की अपील की। ​​डीजीपी (स्पेशल) प्रभा देवी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक बहुत ही खतरनाक आदत है और युवाओं को इसके शिकार होने से बचाने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है।
उन्होंने उन बच्चों से भी अपील की जो पहले से ही नशे के संपर्क में आ चुके हैं कि वे इसे छोड़ दें और बेहतर जीवन की ओर बढ़ें। उन्होंने बताया कि पुलिस को लगातार आम लोगों का सहयोग मिल रहा है और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कई कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही प्रभा देवी ने मॉक ड्रिल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा देशभर में आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल के तहत पंजाब के कई जिलों में भी अभ्यास किया जाएगा। इसके लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह तैयार है। डीजीपी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और अपना दैनिक कार्य सामान्य रूप से जारी रखें।
आपको बता दें कि पंजाब में नशे के खिलाफ जंग के तहत कई नशा तस्करों को पकड़ा गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इसके तहत कुछ तस्करों के घर भी गिरा दिए गए हैं, ताकि भविष्य में उन्हें तस्करी करने से पहले सोचना पड़े। भगवंत मान सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को जेल में डाला जाएगा। अब तक सैकड़ों तस्करों को जेल भेजा जा चुका है। पंजाब पुलिस हर रोज कहीं न कहीं नशे के खिलाफ छापेमारी कर रही है और तस्करों को जेल में डाल रही है।
Tags:    

Similar News