Punjab.पंजाब: पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के आवंटन को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्र ने भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल की तैनाती को मंजूरी दे दी है। परियोजना की सुरक्षा शाखा में शामिल करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कुल 296 पद सृजित किए गए हैं। इस संबंध में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के निदेशक (सुरक्षा एवं परामर्श) को पत्र भेजा गया है।