Jalandhar.जालंधर: शुक्रवार दोपहर को फगवाड़ा के पास नेशनल हाईवे पर एक कैंटर और ट्रक की टक्कर में कैंटर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद शहर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान फिल्लौर के गन्ना गांव के रहने वाले सुखमिंदर कुमार के रूप में हुई है।
सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान सुखमिंदर ने बताया कि वह अपने कैंटर से पानीपत से जालंधर जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि जैसे ही वह फगवाड़ा के पास पहुंचा, उसके आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उसका कैंटर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया और हादसा हो गया। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर शहर की पुलिस मौके पर पहुंची, घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चालू करवाया।