वैरागीबहाल में दो महीने के शिशु की अस्वाभाविक मृत्यु, मामला दर्ज

ओड़िशा न्यूज

Update: 2022-06-25 08:36 GMT
लेफ्रीपाड़ा थाना अंतर्गत वैरागीबहाल में दो महीने के शिशु की अस्वाभाविक मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर इसघटना की जांच शुरू की गई है। वैरागीबहाल निवासी संजय सुन्यानी के दो महीने के बेटे की हालत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे सुंदरगढ़ सरकारी अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया एवं उसका पोस्टमार्टम कराया तथा इसकी छानबीन शुरू की गई। सांस नवजात की मृत्यु होने की आशंका जतायी जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->