पुलिस कर्मचारियों पर आए दिन लोगों को शोषण करने की खबर, कभी शराब के नशे में, तो कभी महिलाओं के प्रेम में, 80 गिरफ्तार

पुलिस कर्मचारियों पर आए दिन लोगों को शोषण करने की खबर

Update: 2022-05-26 08:15 GMT
भुवनेश्वर, जेएनएन। जनता को सुरक्षा मुहैया कराना पुलिस का कर्तव्य है। हालांकि इन्हीं पुलिस कर्मचारियों पर आए दिन लोगों के शोषण करने खबर सामने आ रही हैं। कभी नशे के कारोबार में पुलिस कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं तो कभी महिलाओं के प्रेम में। पिछले पांच साल में राजधानी भुवनेश्वर में 80 पुलिस कर्मचारियों को विभिन्न अपराध में गिरफ्तार किया गया है और फिर वे जमानत पर आने के बाद ड्यूटी कर रहे हैं।
पत्नी को तलाक देने से पहले ही दूसरी शादी
पहली पत्नी को तलाक देने से पहले ही दूसरी शादी करने के आरोप में 20 जनवरी को धौली थाना के हवलदार सदाशिव स्वांई को गिरफ्तार किया गया था। जमीन के विवाद में लिंगराज थाना आने वाली महिला की मदद करने की आड़ में हवलदार ने महिला को फंसाया और फिर खुद को कुंवारा बताकर उसके साथ कर ली। शादी करने के कुछ ही दिनों के बाद उक्त महिला को प्रताड़ित करने का आरोप सामने आया।
कुछ मामले में गिरफ्तार पुलिस कर्मचारी
1. युवती के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में स्पेशल सिक्योरिटी बटालियन के कांस्टेबल राजेश कुमार दास को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
2. उत्तराखंड की युवती को शादी की लालच देकर शारीरिक संपर्क रखने के आरोप में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में सिगनल एसआई देहरादून के भुपिंदर कुमार को नयापल्ली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
3. महिला को शादी की लालच दिखाकर शारीरिक संपर्क रखने के आरोप में ओड़िशा स्पेशल आर्मी पुलिस (ओएसएपी) के द्वितीय बटालियन के राजकिशोर भोई को नयापल्ली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
4. युवती को शादी का आश्वासन देकर प्रताड़ित करने के आरोप में कैपिटल थाना के एसआई राकेश सामल को अपनी नौकरी तक गंवानी पड़ी है।
5. प्रेम में विफल होने के बाद युवती को जान से मार देने की धमकी देने वाले पुलिस एससीआरवी में कार्यरत एएसआई सुब्रत ज्ञानरंजन को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
6. ब्राउन शुगर कारोबार में संपृक्त रहने के आरोप में नयापल्ली थाना के एक एएसआई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
7. महिला का अपहरण एवं उसके साथ दुर्व्यवहार मामले में पुलिस एवं एसपीएफ कांस्टेबल को शहीद नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
8. नाबालिग को दुष्कर्म करने के आरोप में कैपिटल थाना के एक कांस्टेबल को शहीद नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
Tags:    

Similar News

-->