Puri Jagannath Rath Yatra 2025 : भीड़ में भगदड़ से अफरा-तफरी, 600 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
Puri Jagannath Rath Yatra 2025 : ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन एक दिल दहला देने वाली स्थिति जरूर पैदा हो गई. हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी, हर कोई भगवान के दर्शन और रथ को छूने की चाहत में डूबा हुआ था. लेकिन आस्था के इस समंदर में एक पल ऐसा भी आया जब सबकुछ हिल गया. रथ यात्रा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई और 600 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए|
बताया जा रहा है कि यह भगदड़ श्री नाहर (राजा का महल) के पास उस समय मची जब लोग 'पहाड़ी' समारोह के तहत गजपति दिव्य संघदेव के दर्शन के लिए जुटे थे. हजारों की भीड़ को संभालना आसान नहीं होता और प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी परेशानी हो रही थी. इस बीच अफरा-तफरी मच गई. कुछ आगे भागे तो कुछ पीछे गिर गए. जो जहां था, वहीं डर और घबराहट में जम गया. इस भगदड़ में कुछ श्रद्धालु इतने डर गए कि वहीं बेहोश हो गए|
किसी तरह उन्हें संभाला गया और तुरंत पुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. प्रशासन ने टाला बड़ा हादसासीडीएमओ सूत्रों के अनुसार सभी घायलों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार मुहैया कराया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया और किसी बड़े हादसे को टालने में सफल रहे।