केंद्रपाड़ा, 19 जनवरी (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कटक-चांदबली मार्ग पर गांजा गांव के पास गुरुवार सुबह 40 से अधिक मजदूरों को ले जा रही एक निजी बस के पलट जाने से कम से कम 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजकणिका पहुंचाया गया। उनमें से तीन, जो गंभीर रूप से घायल थे, को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, कटक रेफर कर दिया गया है।
(अधिक विवरण की प्रतीक्षा है)