Odisha : नाबालिग लड़की को गर्भवती करने के आरोप में युवक को 10 साल की जेल
Odisha ओडिशा : एक युवक को शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को गर्भवती करने के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई गई है। सुंदरगढ़ जिले की एक विशेष पोक्सो अदालत ने सुशील टेटे को जेल की सजा सुनाई और उस पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर दोषी को एक साल अतिरिक्त जेल में रहना होगा। इसके अलावा, अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया। टेटे पर सुंदरगढ़ जिले के बड़ागांव इलाके की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर गर्भवती करने का आरोप था।