ओड़िशा: पानपोष के अस्थाई दुकानदार ने अवैध वसूली को लेकर उपायुक्त से की मुलाकात
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : पानपोष भेंडिंग जोन के सब्जी मार्केट के पास राउरकेला महानगर निगम की ओर से दुकानदारों को खाली जगह देकर दुकान बना कर कारोबार करने की अनुमति दी गई है। इन दुकानदारों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार रुपया खर्च कर लगभग दो सौ से अधिक दुकानें बनायी हैं। लेकिन पानपोष सब्जी मार्केट का टेंडर लेने वाले वेंडर सब्जी वालों से 10 रुपये रोजाना की जगह 20 रुपये के हिसाब से वूसली कर रहे हैं। वेंडर दुकानदारों को आरएमसी के बगैर स्टांप वाली रसीद थमा कर अपनी जेब भर रहे हैं। इसे लेकर बड़ी संख्या में प्रभावित दुकानदारों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे तथा उपायुक्त सुधांशु शेखर भोई से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। कहा कि आरएमसी की ओर से उनसे 10 रुपये के हिसाब से ही किराया वसूला जाए और नगर निगम की रसीद दी जाए तभी वे शुल्क अदा करेंगे। उपायुक्त भोई ने दुकानदारों को अपनी मांग लिखित में देने पर समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में त्रिलोचन बारिक, सूर्य बारिक, रोजो समासी, मुकेश साहू, उपेंद्र कुमार, गायत्री सिंह, रीना महाराणा आदि दुकानदार शामिल थे।
बिसरा चौक में ठेला वालों के चक्कर में राहगीर परेशान : बिसरा चौक में फुटपाथ पर इन दिनों ठेला वालों ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। इस कारण फुटपाथ पर पैदल नही चल पा रहे है। फुटपाथ ठेला लगा कर जाम किये जो के कारण राहगिरों को सड़कों पर होकर चलना पड़ रहा है। सड़कों पर राहगिर पैदल चलने के कारण वाहनों से दुर्घटना का शिकार हो रहे है। जिसके कारण इस दिशा में राउरकेला महानगर निगम के कमीशनर डॉ. शुभंकर महापात्र से शहरवासियों के हित में फुटपाथ से इन ठेलों को हटाने की मांग किया गया है।