ओडिशा न्यूज: राउरकेला स्टेशन से बरामद हुआ बलांगीर से भागा युवक

ओडिशा न्यूज

Update: 2022-07-05 08:07 GMT
राउरकेला : बलांगीर जिला निवासी टुंगो बेहरा घर से भाग कर किसी तरह राउरकेला पहुंच गया। रविवार को राउरकेला स्टेशन परिसर में घूमने के दौरान उसी के गांव में रहने वाले एक युवक ने देख उसके परिजनों को सूचित किया। साथ ही जीआरपी को भी सूचना दी। इसके बाद जीआरपी ने टुंगो बेहरा को अपने हिफाजत में लिया। सोमवार को उक्त मानसिक रोगी टुंगो बेहरा के परिवार वालों के राउरकेला आने के बाद उन्हें सौंप दिया। इसके बाद परिवार वालो टुंगो को अपने साथ घर ले गए।
बलांगीर जिला बालियापाड़ा ब्लाक के कुंड़ाली गांव का मानसिक रोगी टुंगो बेहरा (40) घर से भाग कर किसी तरह से वह राउरकेला पहुंच गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे होने के दौरान रविवार को राउरकेला स्टेशन में टुंगों को घूमते हुए उसी के गांव में रहने वाले निरंजन सेठी नामक युवक ने देखा एवं उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर सोमवार को टुंगो बेहरा को लेने के लिए उसकी पत्नी मंदोदरी बेहरा, मौसेरा भाई प्रदीप मल्लिक और गांव में रहने वाला अन्य एक साथी सृष्टीधर माझी राउरकेला स्टेशन पहुंचे। मंदोदरी बेहरा ने बताया कि उनका पति टुंगो बेहरा मानसिक रूप से बीमार है। उसका बालेश्वर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस बीच फरवरी में महाशिवरात्रि के दिन वह घर से लापता हो गया। उसकी काफी जगहों में तलाश करने के बाद भी कुछ पता नही चला। रविवार को गांव में रहने वाले निरंजन सेठी जो राउरकेला में रहता है। वह उनके पति टुंगो बेहरा को राउरकेला स्टेशन में घूमते देखा और सूचना दी। इसके बाद हम लोग राउरकेला पहुंचे।
Tags:    

Similar News