घर में घुसकर मारपीट के मामले में सेक्टर-3 थाना की पुलिस ने दो महिला नामजद समेत अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। आरोपितों में रूबी दास, सुनीता मोहिनी व अन्य शामिल है। शिकायतकर्ता सेकटर-1 के ए-6 क्वार्टर निवासी प्रदीप पंडा की पत्नी मामिना पंडा ने बताया है कि घटना वाले दिन 13 जून की रात 9.40 बजे रूबी व सुनीता समेत 5-6 महिलाएं घातक हथियार क्रमशः चाकू, डंडा व रड के साथ उनके घर घुस आई थी। उन्होंने उसे तथा उसकी सास को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके साथ ही उनके परिवार को भी बर्बाद करने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस एक मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

Tags: