Odisha ओडिशा: ओडिशा के बालासोर में एक व्यक्ति का शव नदी से बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक ने दो दिन पहले अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला किया था. इस घटना के बाद यह व्यक्ति फरार हो गया था. हमले के बाद पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी, तभी उसका शव एक नदी से बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटों पर हमला कर दिया और फरार हो गया. मंगलवार को ओडिशा के बालासोर जिले में एक नदी से 44 वर्षीय फरार व्यक्ति का शव बरामद किया गया|पुलिस के अनुसार, घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण उसके घर पहुंचे। इसके बाद घायलों को कमरदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में घायलों को बेहतर इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रशांत के ससुर ने कमरदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि प्रशांत का शव उसके गांव के पास सुवर्णरेखा नदी में मिला। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी उसके पास पड़ी मिली। पुलिस ने कहा, "शुरुआती जांच से पता चलता है कि प्रशांत ने आत्महत्या की है। हालांकि, निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण किया जाना है।
Tags: